फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं, हत्यारों को फांसी दो

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हड़ताल पर रहे। सुबह मेडिकल कॉलेज सभागार में धरना दिया और नारेबाजी की।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि सुरक्षा नहीं तो सेवा नहीं। सभी हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग कर रहे थे। बाद में डॉक्टर कलक्ट्रेट पहुंचे, वहां पर भी नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एडीएम राजेश कुमार को सौंपा। डॉक्टरों को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की।
शनिवार को मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट और अन्य डॉक्टरों ने सभागार में धरना प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कहा कि जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना निंदनीय है। अगर डॉक्टरों की सुरक्षा नहीं की जाएगी तो वह सेवा नहीं दे पाएंगे। दुष्कर्म और हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की।
विज्ञापन


इनसेट
मेडिकल कॉलेज में ओपीडी ठप, मरीज परेशान
डाॅक्टरों की हड़ताल के कारण रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज की ओपीडी बंद रही। 11 बजे से पहले कुछ पर्चे बनाए गए, लेकिन 11 बजे के बाद डॉक्टरों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ओपीडी बंद होने से दूरदराज से आए मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। प्राचार्य डाॅ. एसके कौशल ने बताया कि 11 बजे तक जो पर्चे बनाए गए, उनका इमरजेंसी में उपचार कराया गया। ओपीडी बंद रही है। कहा कि शनिवार को ऑपरेशन थियेटर बंद रहता है। इससे ऑपरेशन प्रभावित नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें