फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-24 बीएनडीपी- 02, मृतक विजय सिंह, फाइल फोटो।
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने दी जान
- अतर्रा थाना क्षेत्र के मोहल्ला राजनगर की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
अतरा। शराब पीकर घर पहुंचे पति का पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह देर तक कमरे से नहीं निकला तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई।
कस्बे के मोहल्ला राजनगर मोहल्ला निवासी विजय सिंह उर्फ अप्पी (45) ने मंगलवार की रात घर में कमरे की छत के छल्ले से रस्सी का फंदा बनाकर जान दे दी। बुधवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से नहीं निकला तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाते हुए कई बार आवाजें दीं, लेकिन जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिजन ने जंगले से झांककर देखा तो विजय का शव फंवे से लटका दिखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला और पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को पूछताछ में पत्नी ऊषा ने बताया कि मंगलवार की रात पति शराब पीकर आया था। इस पर आपत्ति जताने पर झगड़ा कर लिया। इसके बाद कमरे में चला गया था। परिजन ने किसी आरोप से इन्कार किया है। परिवार में पत्नी ऊषा के अलावा दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें