फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी की हत्या के दोषी पति को आठ साल की जेल

Tue, 02 May 2023 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी की हत्या में दोषी पाए गए पति को अदालत ने आठ साल की सजा सुनाई है। 10 हजार रुपये जुर्माना किया गया। जुर्माना अदा न करने पर छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अन्य धाराओं में भी जेल और जुर्माना किया गया है। सभी सजाएं साथ चलेंगी।
विज्ञापन

पिता वीरेंद्र साहू ने चिल्ला थाना में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि पांच साल पूर्व उसने अपनी पुत्री पूनम की शादी पपरेंदा गांव निवासी शिव प्रसाद के साथ की थी। शादी के बाद ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। असमर्थता जताने पर पुत्री की जलाकर हत्या कर दी गई। रिपोर्ट में पति समेत सास, ससुर, देवर, जेठ, जेठानी को नामजद किया था। विवेचना में पति को छोड़कर अन्य सभी ससुरालियों को पुलिस ने क्लीनचिट दे दी। शनिवार को अदालत ने पति शिव प्रसाद को दोषी पाते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था। सोमवार को अपर सत्र न्यायाधीश/त्वरित न्यायालय की न्यायाधीश अंजू काम्बोज ने दोषी पति को दहेज हत्या में आठ साल जेल और जुर्माना की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें