फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी का गला घोटकर फंदे से लटका पति

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। मायके में रह रही पत्नी से मिलने आए पति ने गुरुवार को दोपहर उसकी रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद पति ने रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के कुछ देर बाद पड़ोस का एक बालक उनके घर पहुुंचा तब घटना का खुलासा हुआ। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका के माता पिता खेत से आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया है। फील्ड यूनिट ने साक्ष्य जुटाएं हैं।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के मुसींवा गांव निवासी पूनम रैदास (22) की उसके पति बंथरी गांव निवासी राममिलन रैदास (25) ने रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह खपरैल में धन्नी से रस्सी का फंदा लगाकर लटक गया। कुछ देर बाद वहां पड़ोस का एक बालक खेलने के लिए पहुंचा तो जमीन में पूनम को पड़े देख और राममिलन को फंदे से लटका देख उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की सूचना पर मृतका का पिता रामखेलावन और मां बदमिया घर आए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुुंचे सीओ बबेरू राकेश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया। फील्ड यूनिट फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतका के पिता की ओर से तहरीर दी गई है। पिता ने बताया कि छह दिन पूर्व उसका दामाद उसकी पुत्री से मिलने गांव आया था। मृतक राममिलन हरियाणा में रहकर मजूदरी करता था।
सीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि पति ने पहले पत्नी की रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी है, फिर खुद भी फंदे से लटक गया है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हैं। दोनों के बीच परिवार न्यायालय में मुकदमा चल रहा था। तीन मार्च 2022 को समझौता हो गया था। उसके बाद मृतक पति राममिलन मजदूरी करने हरियाणा चला गया था। मृतका पूनम अपने मायके में रह रही थी। 18 मार्च को मृतक राममिलन अपनी पत्नी से मिलने मुसींवा गांव आया था। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें