फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी के गर्भपात कराने पर पति ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी के गर्भपात कराने से नाराज युवक ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी भाभी ने फंदे पर लटका देखक परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुशवाहा नगर निवासी उमेश (25) ई रिक्शा चलाता था। बुधवार को सुबह छह बजे उसने घर के कमरे में रस्सी से लकड़ी की धन्नी में फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसकी भाभी लक्ष्मी ने आहट न मिलने पर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई आवाज नहीं आई। दरवाजे की कड़ी तोड़कर अंदर गईं तो वह फंदे से लटका था।
विज्ञापन

चाचा रामभवन ने बताया कि उमेश की पत्नी रानी गर्भवती थी। उसने कुछ दिन पहले गर्भपात करा लिया था। जब उमेश को इसकी जानकारी हुई तो उसकी रानी से तीन दिन से कहासुनी हो रही थी। इसी के चलते उसे फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मृतक के आठ माह की एक बच्ची है। वर्ष 2019 में शादी हुई थी। चार भाइयों में दूसरे नंबर का था। उमेश और बड़ा भाई बुधुवा एक साथ एक ही घर में रहते हैं। माता-पिता तिंदवारा गांव में रहते हैं। शहर कोतवाल मनोज शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया खुदकुशी है। परिजन पति-पत्नी का आपसी विवाद बता रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें