बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के मड़वारा गांव निवासी अरविंद कुमार (30) ने सोमवार को दोपहर तीन बजे करीब अपने खपरैलदार मकान के बरामदे में गमछे से फंदा लगा लिया। खेत से खाना लेकर उसकी भतीजी अंजली घर पहुंची तो अरविंद को फंदे से लटका पाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस में भाई राजाभइया ने बताया कि अरविंद की पत्नी गुड़िया चार साल से अपने मायके नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव से नहीं आ रही है। अरविंद ने त्योहार पर उसे घर आने के लिए फोन किया था, लेकिन उसने मना कर दिया था। इससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। (संवाद)