फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जमरेही नाथ धाम के तालाब की सैकड़ों मछलियां मरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कमासिन क्षेत्र के प्रसिद्ध जमरेही नाथ धाम के तालाब की सैकड़ों मछलियां मर गईं। एसडीएम ने मुआयना कर मछलियों का पोस्टमार्टम कराने सहित तालाब की सफाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जमरेही नाथ धाम में शिव का मंदिर है। सावन मास में यहां भक्तों का जमावड़ा लगता है। शुक्रवार सुबह जलाभिषेक को पहुंचे भक्तों ने तालाब में मृत मछलियों के उतराते देखा तो जानकारी प्रधान बंथरी सोमनाथ शुक्ला को दी।
उधर, सूचना पर बबेरू एसडीएम रावेंद्र सिंह मंदिर पहुंचे और तालाब में मृत मछलियों को देखकर सफाई कराने के निर्देश दिये। इसके साथ ही पशु चिकित्साधिकारी कमलेश कुमार को मछलियों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए। चिकित्सक का कहना है मछलियों की मौत किन कारणों से हुई है यह तो पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। उन्होंने मछलियों की मौत की एक वजह प्रदूषित पानी होने का भी संदेह जताया है। एसडीएम के आदेश पर तालाब की सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें