जसपुरा। थाना क्षेत्र के कस्बे में ही एक घर में आग लग गई, जिससे गृहस्थी का सामान जल गया। कस्बा निवासी शिवपरसन ने बताया कि उसके पुराने घर शुक्रवार की दोपहर आग लग गई। पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। घर में लगे सबर्मिसबल और जलसंस्थान की मदद से पानी डालकर आग को बुझाया गया। जानकारी हल्का लेखपाल जसपुरा को दी गई।