फोटो-10बीएनडीपी-7 : जनसभा स्थल के पास मुख्य सड़क पर पुलिस की बैरीकेडिंग में फंसा गैस हॉकर।
- फोटो : BANDA
बांदा। सीएम की सभा में आए सब्जी विक्रेता की दिल का दौरा पडने से मौत हो गई। शहर कोतवाली क्षेत्र के नुनिया मोहाल (कटरा) निवासी विजय (50) पुत्र जागेश्वर सोनकर बुधवार को जीआईसी मैदान स्थित सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में आया था। इसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। पड़ोसी नीरज ने बताया कि मृतक बलखंडी नाका चौकी के पास सब्जी की दुकान करता था। तीन बेटी व एक बेटा है। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ल का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहसीलदार अवधेश निगम ने कहा कि जांच कराई जाएगी।