बबेरू (बांदा)। घर में प्रसव हो जाने से अत्यधिक रक्त स्त्राव से प्रसूता की मौत हो गई। मरका थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी देवचंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी सुशीला (31) की बुधवार को सुबह घर में ही डिलीवरी हो गई। सुशीला ने एक बेटे को जन्म दिया। कुछ देर बाद उसकी तबियत खराब हो गई। पति ने प्राइवेट वाहन से उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। महिला के यह चौथा प्रसव था। उसके तीन पुत्रियां हैं। मरका थाना इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन प्रसव में अधिक रक्त स्त्राव होने की बात कह रहे हैं। (संवाद)