फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: इतिहास ने चकराया, चित्रकला का हुआ बेहतर पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को दोनों पालियों में शांति पूर्ण माहौल में परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल में चित्रकला के पेपर में 1165 ने परीक्षा छोड़ दी। कुल 1358 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों ने बताया कि चित्रकला का पेपर अच्छा हुआ है। जबकि दूसरी पाली में इतिहास के पेपर में कुछ दिमाग चकराया। सचल दलों ने केंद्रों का निरीक्षण किया, पर नकलची नहीं मिले।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा हुईं। इसमें पंजीकृत 20968 परीक्षार्थियों में 1165 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि 19802 ने पेपर दिए। इंटरमीडिएट में व्यावसायिक शिक्षा का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 852 में 32 अनुपस्थित रहे। 820 परीक्षार्थी पेपर देने पहुंचे।दूसरी पाली में इंटरमीडिएट इतिहास विषय में पंजीकृत 3565 में 3427 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 138 परीक्षा से गैरहाजिर रहे। इंटर में ही कृषि अभियंत्रण में पंजीकृत 424 में 19 अनुपस्थित रहे। कृषि पशुपालन में 349 में चार ने परीक्षा छोड़ी। जिला विद्यालय निरीक्षक विजय पाल सिंह ने बताया कि सचल दलों ने कई सेंटरों का औचक निरीक्षण किया। कहीं भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिले। संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रेम प्रकाश मौर्य ने शहर के भागवत प्रसाद मेमोरियल कॉलेज व सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वाइस रिकार्डर, सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें