खप्टिहा कलां। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर घरों पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ, लेकिन कई शिकायतों के बाद भी लाइन को हटाए न जाने से ग्रामीणों में रोष है।
ग्राम प्रधान पतराखन निषाद ने बताया कि बिजली 11 हजार केवी की लाइन सचिवालय व बस्ती के कई घरों से ऊपर से गुजरती है। यह लाइन 43 साल पहले डाली गई थी, काफी पुरानी होने की वजह से कमजोर हो चुकी है।
अक्सर टूटकर गिर जाती है। ऐसे में हादसे का डर बना रहता है। एक महीने पहले इसकी शिकायत डीएम से भी की गई थी। बावजूद इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।