बांदा। चित्रकूट के सिंचाई विभाग के जेई रामभवन और उनकी पत्नी को 33 नाबालिगों के यौन शोषण मामले में 20 फरवरी को फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है। सजा के खिलाफ दायर याचिका हाईकोर्ट ने स्वीकार कर ली है। जेई के बड़े भाई राजा भैया ने दोस्त नवीन के साथ 24 फरवरी को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। यह याचिका 17 मार्च को स्वीकार की गई। अब इस मामले की सुनवाई 22 अप्रैल को निर्धारित की गई है। (संवाद)