फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया

विज्ञापन
फोटो- 20 बीएनडीपी- 25 - फोटो : BANDA
विज्ञापन
तिंदवारी। प्रभारी चिकित्साधिकारी को हटाने की मांग लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आयोजन चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संयुक्त कर्मचारी संघ बैनर तले हुआ। चेतावनी दी कि शीघ्र तबादला नहीं हुआ तो घेराव किया जाएगा।
गुरुवार को पीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने धरना देकर प्रदर्शन किया। संघ जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार ने आरोप लगाया कि प्रभारी चिकित्साधिकारी रहते हुए डॉ. दिनेशचंद्र राजपूत ने पद का दुरुपयोग किया।
आशा कार्यकर्ता की भर्ती के नाम पर रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ। स्वास्थ्य कर्मी के साथ अभद्रता की। ज्ञापन देने पर सीएमओ ने उन्हें प्रभारी चिकित्साधिकारी पद से हटा दिया, लेकिन स्थानांतरण नहीं किया।
विज्ञापन

स्थानांतरण न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 23 अक्तूबर को सीएमओ दफ्तर के घेराव की चेतावनी दी। धरना-प्रदर्शन में बृज किशोर मिश्रा, आशा मिश्रा, दिलीप गुप्ता, फूलचंद्र, भानुमति दुबे, रत्नेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तिंदवारी पीएचसी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. दिनेशचंद्र राजपूत को तत्काल प्रभाव से हटाकर बहेरी (अतर्रा) पीएचसी भेज दिया गया है।
शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया कि उनके स्थानांतरण की काफी दिनों से मांग चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें