अतर्रा। हस्तम गांव में चल रहे हस्तम तकुली लीग टूर्नामेंट के पांचवें दिन का मुकाबला मकरी और हस्तम की टीम के बीच हुआ। इसमें 150 रन से हस्तम की टीम ने मैच जीत लिया।
टॉस जीतकर हस्तम की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, जिस पर टीम के खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 220 रन बनाए। बल्लेबाज बादल ने 30 गेंद में 65 रन व राजा तिवारी ने 15 गेंद में 45 रन बनाए।
मकरी की टीम 10 विकेट को खोकर मात्र 70 रन बना सकी। मैच की कमेंट्री जीत सिंह ने की। इस मौके पर ग्राम प्रधान मनोज निगम, हरिओम शर्मा ने विजेता टीम को शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप यादव, तेज सिंह, सहित क्रिकेट प्रेमी मैदान पर मौजूद रहे। (संवाद)