फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खो-खो अंडर-14 में हरियाण और दिल्ली जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा (अतर्रा)। चार दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन खो-खो लीग मैच का गुरुवार की सुबह शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों से सम्मानित खो-खो खेल की अर्जुन अवार्ड विजेता नसरीन शेख ने किया। उनके साथ चित्रकूट धाम मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार भी रहे।
विज्ञापन

चार दिवसीय खेलो इंडिया वूमेन खो-खो लीग के पहले दिन अंडर 14 सब-जूनियर का मैच छह राज्यों दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य भारत, की टीमों के बीच में हुआ। पहला मैच मध्य भारत और हरियाणा के बीच में खेला गया। इसमें हरियाणा ने छह अंकों से जीत हासिल की। हरियाणा टीम की तरफ से जर्सी नंबर 10 की खिलाड़ी कोमल ने 10 अंक और 6 मिनट की रनिंग करके अपनी टीम को जीत दिलाई।
दूसरा लीग मैच दिल्ली और उत्तराखंड के बीच में खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने 10 अंकों से जीत हासिल किया l विजेता टीम की जर्सी नंबर तीन के खिलाड़ी पुष्पा आठ अंक अर्जित करके तीन मिनट 10 सेकंड की रनिंग करके अव्वल रहीं। तीसरा मैच हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच में खेला गया, जिसमें हरियाणा ने दो अंकों से जीत दर्ज कराई l विजेता टीम की ओर से जर्सी नंबर 4 रेखा ने छह अंक और दो मिनट 50 सेकंड की रनिंग करके अपनी टीम को विजेता श्रेणी में खड़ा किया l
विज्ञापन

खो-खो फेडरेशन के महासचिव एम.एस त्यागी ने सभी छह राज्यों से आई हुई अंडर-14 सब जूनियर की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए सबका उत्साह वर्धन किया l अंपायर की भूमिका सत्य प्रकाश तिवारी (अंतरराष्टीय खो-खो निर्णायक), नवनीत कुमार वर्मा (राष्ट्रीय निर्णायक), राधेश्याम यादव एवं विनय सिंह ने भूमिका अदा की l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें