अतर्रा (बांदा)। बार एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार को यहां अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य नहीं किया। हड़ताल पर रहे। सिविल जज जूनियर डिवीजन को ज्ञापन दिया। सिविल न्यायालय के लिए यहां भूमि अधिग्रहण और एसीजेएम न्यायालय स्थापना में हो रही लेटलतीफी से अधिवक्ताओं में रोष है। तहसील बार संघ अध्यक्ष अमर सिंह राठौर की अध्यक्षता में निर्णय लेकर एक दिवसीय हड़ताल और ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। महासचिव मनोज कुमार निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवभजन कुशवाहा सहित मंगल सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, अशोक कुमार साहू, विनय कुमार मिश्र, शिवनरेश यादव, कमलेश सिंह यादव, राजाराम शुक्ला, पुरुषोत्तम पांडेय, भोला द्विवेदी, राजेश द्विवेदी, अवधेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश आदि अधिवक्ता शामिल रहे।