फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रंग लेके दौड़े हनुमान जी...होली गीत पर झूमें श्रोता

Fri, 10 Mar 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
नरैनी। विधायक ओम मणी वर्मा ने रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कस्बा स्थित अपने कृष्ण नगर आवास पर किया । क्षेत्रवासियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलकर शुभकामनाएं दी हैं । प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और भाजपा नेता मुकेश तिवारी के होली गीत रंग लेके दौड़े हनुमान जी , राम जी उठके भागे # गाकर खूब वाहवाही लूटी। विधायक ने कहा कि होली आपस में मेलजोल बढ़ाने का त्योहार है। सभी लोग प्रेम और सौहार्द के साथ रंगोत्सव मनाएं। कस्बा के ही प्रसिद्ध फाग गायकों मदन गोपाल शुक्ला, लालबाबू मिश्र, हीरालाल प्रजापति,बाबू वर्मा ने शानदार गायन से लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मृगेंद्र चतुर्वेदी, डॉ. देवेंद्र सिंह भदौरिया, भरत लाल कोटार्य, विपिन दीक्षित, प्रबोध कुमार बाजपेयी, अरुण सोनी, ओमप्रकाश पाण्डेय, रवि मिश्र, राकेश चौरसिया, डॉ. रामचंद्र कुशवाहा, कमलाकांत द्विवेदी समेत अन्य रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें