फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: पत्नी को आया था दिखाने, जिला अस्पताल से ई रिक्शा हुआ चोरी

विज्ञापन
बरामद रिक्शे के साथ चुराने वाला आरोपी। स्रोत- पुलिस।
विज्ञापन
बांदा। ई रिक्शा चोरी करने वाले आरोपी को सूचना के छह घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया है। उनके पास चोरी का ई रिक्शा बरामद किया गया है।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी दीपक ने शहर कोतवाली में जानकारी दी कि वह अपनी पत्नी को लेकर जिला अस्पताल आया था। वहां से किसी व्यक्ति ने उसका ई रिक्शा चोरी कर लिया। पुलिस ने सूचना पर सीसीटीवी व अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से शहर के खुटला मोहल्ला निवासी हाशिम भाई को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी का ई रिक्शा बरामद हुआ है। गिरफ्तारी टीम में चौकी प्रभारी जिला अस्पताल रामू सिंह, हेड कांस्टेबल भैयाराम व शैलेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें