बांदा। जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में गुगौली की स्वाती त्रिवेदी ने बाजी मारी। स्थान प्राप्त प्रतिभागी मंडल में करेंगे प्रतिभाग। श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार'' विषय पर नौ कॉलेजों के छात्रों ने रखे विचार।
जिला स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन शनिवार को डीएवी इंटर कॉलेज में हुआ। श्री अन्न एक मूल्यवर्धित पौष्टिक अथवा भ्रांति आहार विषय पर जिले के नौ कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इसमें राजकीय हाईस्कूल की स्वाती त्रिवेदी को प्रथम, मेज़बान कॉलेज के हर्ष श्रीवास को द्वितीय और भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज की वैष्णवी को तृतीय स्थान मिला।
कृषि महाविद्यालय के प्रो.डॉ. दीपक सिंह भदौरिया, डॉ. रवींद्र द्विवेदी निर्णायक रहे। संचालन शिवाकान्त प्रताप सिंह ने किया। डॉ० जानकी शरण शुक्ल, प्रशान्त रावत रहे। प्रधानाचार्य डॉ. आनंद कुमार ने बताया कि स्थान प्राप्त प्रतिभागी मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग करेंगे।