फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: जीएसटी टीम का कपड़ा दुकान व गोदाम में छापा

Wed, 29 Mar 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। जीएसटी लखनऊ की टीम ने मंगलवार को कस्बे में स्थित कपड़े की दुकान में छापा मारा। कंप्यूटर के साथ स्टाक खंगाला। करीब पांच घंटे तक छानबीन की।
विज्ञापन


लखनऊ जीएसटी टीम के साथ बांदा के अधिकारी भी कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। डिप्टी कमिश्नर बृजेश प्रसाद सिंह ने बताया कि चार सदस्यीय टीम ने कपड़ा व्यवसाई की दुकान में छापा मारा। दुकान स्वामी और कर्मियों के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। किसी को भी अंदर या बाहर आने-जाने नहीं दिया गया। करीब पांच घंटे तक गहन पड़ताल और पूछताछ की। दुकान में मिले अभिलेखों से स्टॉक का मिलान किया। खरीद और बिक्री संबंधी ब्योरा देखा। कंप्यूटर में दर्ज लेन-देन ब्योरा और स्टॉक संबंधी प्रिंट और अन्य अभिलेख टीम ने जांच पूरी होने तक अपने कब्जे में ले लिए। गोदाम की जांच की। जीएसटी चोरी की आशंका पर टीम ने कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें