फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दादी-पौत्री की चेकडैम में डूबने से मौत

Sun, 26 Feb 2023 11:29 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा (बांदा)। चेकडैम में नहाने के दौरान पैर फिसलने से डूब रही दादी को बचाने की कोशिश में पौत्री भी डूब गई। दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पानी से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

फतेहगंज थाना क्षेत्र के आलमगंज निवासी कुसमा (68) अपनी पौत्री लक्ष्मी (13) के साथ गांव के पास स्थित कड़ाइली नदी पर बने चेकडैम में रविवार री सुबह नहाने गईं थीं। नहाने के दौरान दादी का पैर फिसल गया। पौत्री ने जब दादी को बचाने के लिए हाथ बढ़ाया तो वह भी पानी में गिर गई। कुछ देर बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने दादी-पौत्री को पानी में उतराते देखा। उन्होंने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को पानी से निकालकर स्थानीय अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक हेमराज सरोज ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। लक्ष्मी के पिता नंदकिशोर ने बताया कि वह दो बहनों में छोटी थी। बड़ी बहन ममता और भाई दीपक है। घटनास्थल पर ग्राम प्रधान नरेंद्र पटेल, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, कैलाशनाथ सोनी, रमेश वर्मा आदि ने परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें