फोटो 41 - शहर के बलखंडी नाके में पंडाल में मां दुर्गा का पूजन करते श्रद्धालु। स्त्रोत : स्वयं
बांदा। नवरात्र के मौके पर शहर के बलखंडी नाका क्षेत्र में बुंदेलखंड युवा फाउंडेशन एवं नव चेतना बाल समाज द्वारा मां दुर्गा का भव्य पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह ने पूजन कर श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर विजय सिंह परमार, रमन सिंह, अनुग्रह प्रताप सिंह, अतुल साहू, प्रमोद धुरिया, प्रशांत सिंह, सूर्यांश, अक्षत दीक्षित, देवर्षि खरे, पुलकित तोमर, रितेश अग्रवाल, शशांक सिंह परमार, अपूर्व, हर्षित निगम व दीपू सिंह शामिल रहे।