फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: स्नातक की छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 21 Nov 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने घर के ऊपरी मंजिल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के चट चटगन निवासी गौरा देवी (19) ने सोमवार को सुबह अपने दूसरे मकान के ऊपरी मंजिल में बने कमरे में पंखे के छल्ले से दुपट्टे का फंदा लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद उसका बड़ा भाई मनोज वहां पहुंचा तो उसने गौरा को फंदे से लटका पाया। भाई ने बताया कि गौरा राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
विज्ञापन

उसने अपनी छोटी बहन काजल के लिए स्कूल जाने के लिए नाश्ता बनाया था। उसके बाद वह अपने दूसरे मकान में चली गई थी। किसी तरह की कोई कमी नहीं थी। उसने किस वजह से फंदा लगाया उसे नहीं पता। पिता भवानीदीन परचून की दुकान किए हैं। घर में मां चंदा देवी हैं। दो भाई व दो बहनों में यह तीसरे नंबर की थी। घटना के संबंध में देहात कोतवाली प्रभारी जयचंद्र सिंह ने बताया कि परिजन खुदकुशी की वजह नहीं बता पा रहे हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें