बांदा/बबेरू/नरैनी/खप्टिहाकलां। ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। जिलाधिकारी की मांग पर कृषि अनुदान वितरण को 9.72 करोड़ की धनराशि जारी कर दी है। उधर, जिला प्रशासन ने धनराशि प्राप्त होते ही किसानों को मदद देना भी शुरू कर दिया है।
पैलानी तहसील में आयोजित शिविर में राज्य मंत्री रामकेश निषाद व जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपल ने 87 किसानों महेश्वरी, मातीदीन, जय नारायण, छोटेलाल आदि को एक करोड़ 44 लाख 918 रुपये कृषि अनुदान राशि का वितरण किया।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक अभिताभ यादव, एसडीएम शशिभूषण मिश्रा, तहसीलदार विकास पांडेय, भाजपा नेता राकेश बाजपेयी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, नायब तहसीलदार मुस्तकीम आदि मौजूद रहे। बबेरू तहसील में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल व एसडीएम नमन मेहता ने 20 किसानों को 1.25 करोड़ का कृषि अनुदान वितरित किया।
तहसीलदार लाखन राजपूत, भाजपा के मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे, सोहन सिंह, धर्मेद्र कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, नरैनी तहसील में क्षेत्रीय विधायक ओममणि वर्मा व एसडीएम ने किसानों को राहत राशि वितरित की।