बारह रबि-उल-अव्वल की पूर्व संध्या पर रंगबिरंगी रोशनी में सजी नवाबी जामा मस्जिद।
- फोटो : अमर उजाला
बांदा। इस्लाम धर्म के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद के यौमे विलादत (जन्मदिन) की खुशियां पूर्व संध्या से ही शुरू हो गईं। नवाबी जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदें और शहर के ज्यादातर इलाके शनिवार को शाम होते ही आकर्षक बिजली की रंग बिरंगी सजावटी रोशनी से जगमगा उठे। मुख्य आयोजन सोमवार को जुलूस-ए-मोहम्मदी होगा। विभिन्न मोहल्लों से हरे परचमों के जत्थे दोपहर तक कालवनगंज कोतवाली रोड स्थित खानकाह दरगाह के सामने एकत्रित होंगे। यहां करीब सवा 12 बजे मुख्य जुलूस रवाना होगा। छिपटहरी, मर्दननाका, कुंजरहटी, मनोहरीगंज, शंकर गुरु चौराहा, छावनी, अमर टाकीज तिराहा, गूलरनाका, जिला पंचायत रोड, अलीगंज आदि निर्धारित रूटों से होकर देर रात ईदगाह चौराहे पर समाप्त होगा।