फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कुष्ठ रोग से पीड़ित युवती ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कुष्ठ रोग से पीड़ित युवती ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी मालती (20) ने बुधवार की रात घर में जहर खा लिया। परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात दम तोड़ दिया। पिता भवानीदीन ने बताया कि वह कुष्ठ रोग से पीड़ित थी। इसी के चलते उसने कक्षा नौ के बाद पढ़ाई भी बंद कर दी थी। उसका काफी इलाज कराया, लेकिन रोग से निजात नहीं मिली। वह घर से बाहर भी नहीं जाती थी। कई जगह रिश्ते भी लगे, लेकिन खुद मना कर देती थी।
विज्ञापन

इसी कुंठा के चलते उसने जहर खा लिया। वह तीन भाई दो बहनों में तीसरे नंबर की थी। थानाध्यक्ष कृष्णदेव त्रिपाठी ने बताया कि परिजन कुष्ठ रोग से पीड़ित होने की बात कह रहे हैं। उन्होंने किसी आरोप से इन्कार किया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें