फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: छात्रा खुशी के सिर सजा मिस बड़ोखर का ताज

विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। राजकीय हाईस्कूल, बड़ोखर बुजुर्ग में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव व विदाई समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। प्रधानाचार्य डा.शशि मिश्रा ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप जलाकर शुरुआत की। छात्रा वैष्णवी, रोशनी, प्रियंका ने सरस्वती वंदना और रचना निरंजना, साधना ने स्वागत गीत गाया।
विज्ञापन

विदाई समारोह में 9वीं के छात्र-छात्राओं ने 10वीं के विद्यार्थियों का टीका कर मुंह मीठा किया। तोहफे भेंट किए। अंतिमा, कंचना, कृष्णा, अंजू, शांति, वंदना, अनमोल, मनोज, महेंद्र आदि छात्र-छात्राओं ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।
मिस बड़ोखर का ताज खुशी और मिस्टर बड़ोखर का ताज शोभित के सिर सजा। उप विजेता नम्रता व सुखेंद्र रहे। मानसी ने प्रगति आख्या पेश की। नीलम, अमित कुमार व सलमान ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें