फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा: छेडख़ानी और अपमानित होने पर छात्रा ने दी थी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बांदा। छेड़खानी से क्षुब्ध होकर छात्रा के जान देने के मामले में पिता ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के एक निवासी व्यक्ति ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री कक्षा 11 की छात्रा थी। दो फरवरी को वह अपने घर से सटे छोटकू प्रजापति के बाड़े में बंधी अपनी गाय को लेने गई थी। उसी समय तुला पत्नी कमलेश यादव व बच्ची पुत्र रामसरन आरख ने गांव के वसीम को बुलाकर बाड़े के अंदर कर दिया। और बाड़े के दरवाजे में खुद खड़े हो गए। वसीम ने उसकी पुत्री के साथ अश्लील हरकत की। पुत्री ने विरोध किया तो तुला और बच्ची ने गांव के लोगों को बुलाकर उसकी पुत्री को अपमानित करा दिया। उसकी पुत्री उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। इस घटना से अपमानित होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। शव का पोस्टमार्टम कराया गया था।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर आरोपी वसीम, तुला और बच्ची के खिलाफ छेड़छाड़ और आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। देहात कोतवाली इंस्पेक्टर मिथलेश सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर तीन के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने व छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें