नरैनी। कोतवाली क्षेत्र के बिंदा पुरवा (रिसौरा) में सोमवार को देर शाम घर के पिछवाड़े खेल रही चार वर्षीय मीनाक्षी पुत्री जगदीश पाल कुआं के नजदीक मवेशियों के लिए बनी पानी की टंकी में गिरकर डूब गई। वहीं उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद मां आशा, पिता जगदीश और बुआ रीना ने तलाश की तो उसका शव पानी की टंकी में मिला। देर रात तक पुलिस को सूचना नहीं दी गई।