बांदा/खत्रीपहाड़। तालाब किनारे खेलने गई सात वर्षीय बालिका की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना से परिजन बदहवास हैं।
गिरवां थाना क्षेत्र के बड़ोखर बुर्जुग गांव निवासी अर्पिता (7) गुरुवार की शाम सात बजे गांव में ही स्थित तालाब किनारे खेलने गई थी। वहां वह पानी के अंदर चली गई। जिससे उसकी डूबकर मौत हो गई। कुछ देर बाद उसका शव मिला।
मृतका के ताऊ शिवमंगल ने बताया कि अर्पिता जन्म से मानसिक दिव्यांग थी। दो बहनों में छोटी थी। पिता छुट्टन गांव में रहकर मजदूरी करते हैं। मां निशा देवी हैं। थानाध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने बताया कि तालाब में डूबकर बालिका की मौत हुई है।