फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र हाउसफुल, बंद हुई खरीद

विज्ञापन
ghehu khreed band - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। खरीद केंद्र के गोदाम हाउसफुल हो जाने और यहां से उठान न होने पर सोमवार को खरीद का कार्य बाधित रहा। किसान परेशान रहे। विपणन शाखा के यहां स्थित केंद्र में अब तक 2368 क्विंटल खरीद हुई है। मंडी समिति में कई एजेंसियों के 9 खरीद केंद्र खोले गए हैं। लक्ष्य विहीन गेहूं खरीद के लिए पूरे जनपद में 65 केंद्र खोले गए हैं। मंडी समिति में विपणन, पीसीएफ, भारतीय खाद्य निगम व यूपीएसएस के 2-2 व डीसीडीएफ के एक केंद्र हैं। विपणन शाखा-1 की प्रभारी सोनम गुप्ता ने बताया कि यहां 940.50 क्विंटल खरीद हो चुकी है। प्लास्टिक की बोरियों में गेहूं रखा गया है। यहां गोदाम फुल होने से खरीद बंद कर दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें