फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद की गति धीमी होने पर फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बबेरू। कमासिन के खाद्य गोदाम में स्थित गेहूं क्रय केंद्र में किसानों की लंबी लाइनें लगी हुई हैं। गेहूं खरीद की गति धीमी होने से किसानों में आक्रोश है। आए दिन बारिश होने से गेहूं खराब हो रहा है। शुक्रवार को जानकारी पर पहुंचे पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव ने किसानों की समस्याएं सुनी। केंद्र प्रभारी को फटकार लगाई। डीएम से बात कर एक तराजू और बढ़वाने को कहा। ताकि किसानों का जल्द गेहूं खरीदा जा सके। प्रदेश सरकार पर किसानों को परेशान करने का आरोप लगाया। कहा कि एक कांटे से तौल की जा रही, जबकि सपा सरकार में यहां पर चार कांटे लगाए जाते थे और रोजाना 1000 हजार क्विंटल गेहूं खरीदा जाता था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें