फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: चार किमी में गौतम और दो किमी में अंजली ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। दो बार निरस्त हो चुकी दौड़ प्रतियोगिता आखिरकार गुरुवार को आयोजित हो गई। बालक वर्ग में निर्धारित चार किलोमीटर दौड़ में आदर्श बजरंग इंटर कालेज के छात्र गौतम यादव ने बाजी मारी। बालिका वर्ग के लिए दो किलोमीटर रेस में जीजीआईसी की कुमारी अंजली विजेता बनीं। प्रतिभागियों में सबसे तेज दौडने वाले धावकों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर दौड़ होना थी। लेकिन स्पोर्ट्स स्टेडियम का ग्राउंड गीला हो जाने पर प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई। फिर दूसरी तारीख नियत हुई। लेकिन पुन: बारिश हो गई और प्रतियोगिता निरस्त हो गई। अब गुरुवार को हुई दौड़ में बालक वर्ग में कुल 40 और बालिका वर्ग में कुल 25 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। डिप्टी कलेक्टर/जिला क्रीड़ाधिकारी रजत वर्मा ने बताया कि बालक वर्ग में गौतम यादव के अलावा आदर्श बजरंग कालेज के छात्र विकास कश्यप को दूसरा, आदित्य को तीसरा और जीआईसी, बिलगांव के छात्र गोविंद यादव को चतुर्थ स्थान मिला।
बालिका वर्ग में कुमारी अंजली के अलावा खानकाह इंटर कालेज की कुमारी माही राजपूत द्वितीय, ओमर वैश्य बालिका इंटर कालेज की कुमारी पूर्वी गुप्ता तृतीय, जीजीआईसी की कुमारी अल्का देवी चतुर्थ और आर्य कन्या की खुशी यादव पंचम व कुमारी रश्मी षष्ठम रहीं। निर्णायक शाहिद वली खां, रमेशचंद्र, सुरेश कुमार, रामदेव, जायंत कुमार व अंतिमा श्रीवास्तव, पुष्पा सिंह, सहजादी, प्रेमलता, रेशमा खातून, स्मिता द्विवेदी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें