फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: झांसा देकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में रखे गेहूं बेचने पर पिता ने 15 वर्षीय किशोरी को थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर किशोरी बहन के घर जाने के लिए निकली। गलत दिशा में जाने पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे बहन के घर तक छोड़ने का झांसा दिया। सुनसान जगह ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म कर भाग निकले। पिता ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिसंडा थाना पुलिस ने रविवार को किशोरी का जिला महिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


बबेरू कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी ने शुक्रवार की शाम घर में रखे 75 किलो गेहूं बेच दिए थे। इस पर पिता ने थप्पड़ मार दिया। इससे नाराज होकर वह पैदल बड़ी बहन के घर मटौंध थाना क्षेत्र के एक गांव जाने के लिए निकल पड़ी।
वह रास्ता भटककर साया बरौली गांव पहुंच गई। सड़क पर अकेली लड़की को देखकर बाइक सवार दो युवकों ने उससे पूछताछ की। किशोरी ने उन्हें अपनी परेशानी बताई तो बाइक सवार युवकों ने उसे उसकी बहन के घर छोड़ने का झांसा देकर बैठा लिया। उसे बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास सुनसान सड़क पर ले गए। वहां बाइक सवार सया गांव निवासी बाबूलाल व भरखरी गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी उसे गांव के पास छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन

किशोरी ने किसी तरह अपने जीजा को फोन पर घटना बताई। इस पर परिजन उसे शनिवार की शाम सात बजे करीब बिसंडा थाने ले गए। वहां पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। किशोरी ने बताया कि बाइक सवार दोनों आरोपी एक दूसरे का नाम ले रहे थे। इससे उसे नाम और गांव का पता चल सका। बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें