फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ और सट्टा के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 14 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
बबेरू मेें एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बबेरू। जुआ, सट्टा और शराब ठेका बंद कराने की मांग को लेकर कसबावासियों ने प्रदर्शन व नारे लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।
विज्ञापन


कसबे के आम चौराहा, मनोरथ थोक और कुशवाहा कालोनी के बाशिंदों ने रविवार को मुख्य चौराहा से नारे लगाते हुए प्रमुख मार्गों पर प्रदर्शन किया। तहसील पहुंच कर उप जिलाधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव को ज्ञापन दिया। कहा है कि लगभग तीन माह से यहां जुआ, सट्टा, लाटरी के साथ गांजा की बिक्री हो रही है। इससे मोहल्लावासियों को मुश्किल उठानी पड़ती है।

सटोरियों की भीड़ से आने-जाने में भी दिक्कत होती है। विरोध करने पर अभद्रता व मारपीट की नौबत आ जाती है। अवैध रूप से चल रहीं मादक पदार्थों की बिक्री और सट्टेबाजी पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


ज्ञापन देने वालों में रामेश्वर प्रसाद, डा.रामरतन कुशवाहा, किशन कुमार, राकेश कुमार, नन्हेंराम, स्वतंत्र कुमार, अखिलेश, जितेंद्र कुमार, लल्लूराम, रामदीन कुशवाहा, रजनीश, शिशुपाल समेत तमाम लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें