फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नलकूप न चलने से किसानों में रोष

Tue, 05 Sep 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
करतल। क्षेत्र के कई खेतों में दरारें पड़ने लगी हैं। किसानों का कहना है कि लो-वोल्टेज की वजह से नलकूप नहीं चल रहे हैं। इसके बाद भी बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। इससे किसानों मे रोष बना हुआ है।
विज्ञापन

विकासखंड नरैनी के अंतर्गत मध्य प्रदेश के सीमा से लगे तमाम गांवों के किसानों का कहना है कि लो वोल्टेज की वजह से नलकूप ठप पड़े हुए हैं। पानी न मिलने से फसलों को नुकसान हो रहा है। सबसे ज्यादा समस्या दुआबा क्षेत्र की ग्राम पंचायत जैसे निडुवा, बड़ैक्षा, कनाय, पंचमपुर, सलामतपुर, चंद्रपुरा, महोरछा आदि ग्राम पंचायतों में है।
ग्राम पंचायत निडुवा के किसान आनंद प्रकाश, रामशरण, दादूराम, रामाधार, कृष्ण गोपाल, बब्बू शिवप्रसाद, दादू ने कहा कि इसी तरह समस्या रही तो ट्रैक्टर ट्राली के साथ मुख्यालय जाकर आक्रोश जाहिर करेंगे। यह समस्या अधिशासी अभियंता को भी बताई जा चुकी है, बावजूद इसके समाधान नहीं किया जा रहा हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें