बांदा। जमीन जायदाद में हिस्सा बाट को लेकर घर में विवाद हो गया। जिस पर ससुर, देवर और सास ने मिलकर अपनी बहू को पीट दिया। इससे क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी सुरेशा (35) ने बताया कि घर में हिस्सा बांट को लेकर विवाद हुआ था। उसके पति राममिलन रिक्शा चलाते हैं। इसी विवाद को लेकर उसके ससुर, देवर और सास ने उसे मारा पीटा। जिससे क्षुब्ध होकर उसने साड़ी से अटारी की धन्नी से फंदा लगाकर खुदकुशी का प्रयास किया। समय रहते परिजनों ने उसे देख लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।