फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: 64 हजार से अधिक मुकदमों में मिली भागदौड से मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। जनपद में विभिन्न प्रकृति के 64518 मुकदमों में वादकारियों को न्यायालयों की भागदौड़ से मुक्ति मिल गई। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह-समझौते के तहत मुकदमों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय शमीम अहमद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। डा.बब्बू सारंग जिला जज ने सिविल व क्रिमिनल के 10 वाद निस्तारित किये गये। महेन्द्र प्रसाद पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण ने 54 वाद निस्तारित करते हुए1,54 लाख 80 हजार बीमा कम्पनियों से पीड़ित पक्षों को दिलाय। रोहित सिन्हा प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने 15 पारिवारिक वाद निस्तारित किये। इसके अलावा मो. कमरुज्जमा खान, प्रथम अपर जिला जज ने तीन, अनु सक्सेना अपर जिला जज / एससी/ एसटी ने छह, निरंजन कुमार अपर जिला जज /डकैती कोर्ट ने नौ, छोटेलाल यादव विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) ने विद्युत अधिनियम के 228 वाद निस्तारित करते हुये 3430561 अर्थदण्ड अधिरोपित किया। गुणेंद्र प्रकाश अपर जिला जज पंचम ने एक, हेमन्त कुमार कुशवाहा अपर जिला जज पाक्सो ने चार वाद निस्तारित किए।
इसके अलावा पल्लवी प्रकाश अपर जिला जज / एफटीसी प्रथम, श्रीपाल सिंह अपर जिला जज/एफटीसी द्वितीय, भगवान दास गुप्ता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट,गरिमा सिंह, सिविल जज सीनियर डिवीजन, सुचेता चौरसिया अपर सीजेएम रेलवे, कमलेश दुबे अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत सहित अन्य न्यायिक मजिस्ट्रेटों ने वादों का निस्तारण किया।इस अवसर पर जेल में निरुद्ध महिला बंदियों द्वारा तैयार हस्त निर्मित उत्पाद की प्रदर्शनी लगाई गई। निःशुल्क फिजियोथैरपी शिविर लगा। डा. शरीफ मरीजों को निःशुल्क परामर्श व दवा वितरित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें