फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भाजपा नेता का ट्रक रोकने पर चार पुलिस कर्मी निलंबित

Thu, 07 Dec 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
जसपुरा। चेकिंग के दौरान बालू से भरे ट्रक रोकने पर अभद्रता की शिकायत पर जसपुरा एसएसआई, एक एसआई व दो कांस्टेबलों को एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। बताया गया है कि ट्रक मालिक ने चालक की सूचना पर पुलिस कर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया था। इस पर एसपी की ओर से कराई गई जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए एसपी ने यह कार्रवाई की है। इस प्रकरण की पूरी जांच सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी को सौंपकर तीन दिन में रिपोर्ट तलब की है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मामला जसपुरा थाना क्षेत्र के अमारा गांव का है। बताया गया है कि बुधवार की रात पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां गांव में बंद पड़ी बालू खदान से एक ट्रक बालू लेकर आ रहा था। अमारा गांव में गश्त के दौरान जसपुरा थाना पुलिस ने ट्रक को रोककर ट्रक का रवन्ना चेक किया तो ट्रक चालक ने ट्रक मालिकों का नाम बताते हुए कार्रवाई न करने को कहा। आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
ट्रक चालक ने ट्रक लाॅक कर अपने मालिक को इसकी जानकारी दी। जिस पर ट्रक मालिक ने पुलिस पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए एसपी अंकुर अग्रवाल से शिकायत की थी। ट्रक एक भाजपा नेता बताया गया है। एसपी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जसपुरा थाना एसएसआई प्रभुनाथ सिंह, एसआई राजबली, कांस्टेबल रवि व विक्रम को निलंबित कर दिया है। जसपुरा थाने की कमान इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत को सौंपी है।
विज्ञापन

निलंबित एसएसआई प्रभुनाथ सिंह ने बताया कि ट्रक चालक ने पुलिस पार्टी के साथ अभद्रता की थी। एसपी के आदेश पर उनके समेत चार पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। ट्रक एक भाजपा नेता का था। उसी की शिकायत पर कार्रवाई की गई है।
उधर, एसपी अंकुर अग्रवाल ने मीडिया सेल के माध्यम से बताया कि पूरे प्रकरण में संबंधित पुलिस कर्मियों को निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी को सौंपी गई है। उनसे तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें