फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो भाई समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो भाइयों समेत चार लोग गंभीर घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल लाया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कालाेनी निवासी ममता (35) रविवार को दोपहर बाजार करके ई रिक्शा से अपने घर जा रही थीं। कचहेरी ओवरब्रिज से उतरते समय ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, हादसे में ममता गंभीर घायल हो गई। चित्रकूट के भरतकूप गांव निवासी सीता (40) रविवार को सुबह टेंपो से लैना बाबा मंदिर शिवरामपुर गांव जा रहीं थीं। रास्ते में टेंपों के सामने कुत्ता आ जाने से उसे बचाने में टेंपो पलट गया। हादसे में सीता गंभीर घायल हो गईं। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुर्जुग गांव निवासी किशन कुमार (18) अपने छोटे भाई विवेक (13) के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे, मवई बाईपास के पास सामने से आए ई रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दाेनों गंभीर घायल हो गए।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें