फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार के चार मरीज और भर्ती किए गए

Sun, 21 Aug 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। डेंगू और बुखार आदि की गिरफ्त में चल रहे जौरही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जमालपुर गांव में चार और नए मरीज जिला अस्पताल में लाए गए हैं। यहां डेंगू से चार मौतें हो चुकी हैं। बड़ी संख्या में ग्रामीण बीमार हैं। कुछ को कानपुर ले जाया गया है। उधर, बाढ़ व बारिश से बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा फागिंग, डीडीटी छिड़काव के बावजूद जमालपुर गांव में बुखार पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पा रहा। रविवार को बुखार ग्रस्त काजल (3) पुत्री रमाकांत, राम कुमार (30) पुत्र महेश्वरी, बलराम (65) पुत्र कल्लू प्रसाद व गार्गी (13) पुत्री जितेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेंगू की आशंका पर बबेरू कसबे की ओरन थोक निवासी रानी देवी (45) पत्नी नत्थूलाल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे कई दिन से बुखार आ रहा था। परिजनों के मुताबिक बबेरू के एक प्राइवेट पैथालाजी में जांच में डेंगू बताया गया है। उधर, जिला अस्पताल चिकित्सकों का कहना है कि दोबारा उसकी पैथालाजी जांच कराई जाएगी। जिला अस्पताल के सात और मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें