नरैनी। मध्य प्रदेश से तस्करी कर लाए जा रहे 16 कछुओं को गिरवां पुलिस ने बरामद कर लिए। चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर पन्ना व सुल्तानपुर जनपद के रहने वाले हैं। इन सभी को जीवों का शिकार कर पारिस्थितिकी तंत्र को क्षति पहुंचाने के आरोप में जेल भेजा है।
गिरवां थाना पुलिस ने मंगलवार की देर शाम बांसी प्रेमपुर नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के बड़ागांव निवासी दीपक कुचबंधिया, करन कुचबंधिया, संजय कुचबंधिया व सुल्तानपुर जनपद निवासी कमलेश कुचबंधिया को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह नदी, तालाबों से कछुआ पकड़ते हैं और कछुओं को मध्य प्रदेश में ले जाकर बेचते हैं। इनके कब्जे से 16 कछुए बरामद हुए हैं। गिरवां थानाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने बताया है कि वन्य जीव संरक्षण अधीनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
पंडित धर्मपाल शास्त्री
पंडित धर्मपाल शास्त्री
पंडित धर्मपाल शास्त्री
पंडित धर्मपाल शास्त्री