फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: मोबाइल की दुकान में साढ़े चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-01 बीएनडीपी- 01 चोरी हुए मोबाइल फोन और नकदी की जानकारी देता दुकानदार साजिद अली सिद्दीकी।
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में साढ़े चार लाख की चोरी
एक सप्ताह के अंदर दूसरी चोरी की वारदात
थाने से चार सौ मीटर दूरी पर स्थित हुई चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
तिंदवारी (बांदा)। पुलिस की सुस्ती से चोरों के हौसले बुलंद हैं। एक सप्ताह के अंदर चोरी की दूसरी घटना में चोरों ने मोबाइल दुकान से 40 हजार रुपये और तकरीबन चार लाख रुपये के मोबाइल पार कर दिए।
कस्बे के भगवती नगर निवासी साजिद अली सिद्दीकी की पपरेंदा तिराहे के सामने मोबाइल की दुकान से शुक्रवार देर रात चोरों ने रॉड के सहारे शटर उचकाकर 40 एंड्रॉयड स्मार्टफोन और 40 हजार रुपये पार कर दिए। साजिद अली सिद्दीकी ने चोरी हुए मोबाइल एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत चार लाख रुपये बताई है। पुलिस ने मोबाइल शॉप का मौक़ा मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि एक सप्ताह के अंदर कस्बे में यह चोरी की दूसरी घटना है। दोनों घटनास्थल थाने से महज चार सौ मीटर की दूरी पर हैं। 26 मार्च की रात कस्बे में पानी टंकी के पास गंगाराम की परचून के गोदाम में सेंधमारी कर चोरों ने रिफाइंड तेल समेत खाने का करीब 50 हजार रुपये का सामान पार कर दिया था। इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह का कहना है कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीसीटीवी कैमरे से पता करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें