फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: सामूहिक दुष्कर्म के वीडियो की फॉरेंसिक जांच से आगे बढ़ेगी तफ्तीश

Wed, 02 Aug 2023 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सामूहिक दुष्कर्म के वायरल वीडियो के मामले में पुलिस अब महिला की तलाश में जुटी है। घटना भी भदावल पंप कैनाल के आसपास की समझी जा रही है। वीडियो को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक के पास भेजा है। वहां से स्टिल फोटो आने पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


बदौसा थाना क्षेत्र के भदावल के कल्लू रैकवार के मोबाइल में सामूहिक दुष्कर्म का एक वीडियो पाया गया था। यह वीडियो उसने गांव के ही मुन्नीलाल उर्फ साधू के मोबाइल में भेजा था। यह वीडियो पुलिस के हाथ लगने पर चौकी इंचार्ज लमेहटा रवि कुमार ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिछले 10 दिन से इस वीडियो की जनचर्चा होने पर पुलिस ने १४ संदिग्धों को भी पूछताछ के लिए उठाया था।

समझा जा रहा है कि यह वीडियो भदावल पंप कैनाल के आसपास का बनाया गया है। इस वीडियो में पीडि़ता चित्रकूट या हमीरपुर जनपद की रहने वाली हो सकती है। यह भी कयास लगाया जा रहा है कि महिला चित्रकूट दर्शन के लिए आई हो और किसी कारण वश वह भदावल पंप कैनाल के आसपास पहुंच गई हो। यहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। हालांकि इस मामले में फिलहाल पुलिस अफसर चुप्पी साधे हैं। बदौसा थाना इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा ने बताया कि वीडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहां से स्टिल फोटोग्राफ आने पर वह महिला की तलाश करेंगे। उधर, सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने कल्लू के मोबाइल समेत सभी 14 संदिग्धों के मोबाइलों को भी अपने कब्जे में लिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें