फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कोचिंग में पढ़कर लौट रहे छात्र को पांच युवकों ने पीटा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। कोचिंग में पढ़कर लौट रहे छात्र को पांच युवकों ने घेरकर पीटा। उससे रुपयाें की मांग की। भाई की तहरीर पर पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी कार्तिकेय गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई आयुष गुप्ता कोचिंग से पढ़कर लौट रहा था। तभी डीआर पब्लिक स्कूल के पास पांच युवकों ने उसे मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। आरोपियों में से एक ने कमर में खुंसे तमंचा को दिखाकर डर दिखाया और जान से मारने की धमकी देकर चला गया। भाई की तहरीर पर कोतवाली में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें