तभी दो ट्रकों में सवार चारों ट्रक ड्राइवर बेहोश होने लगे। इस वजह से उनके ट्रक एक मकान की ओर बढ़ रहे थे, गनीमत रही कि किसी तरह वह रुके और फिर ग्रामीणों की मदद से पूलिस को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे गिरवां थानाध्यक्ष संदीप तिवारी ने उनके पीछे आ रहे ट्रक के ड्राइवर राजू से जानकारी ली।
एसओ ने बताया कि ट्रक चालकों को रास्ते में कहीं किसी जगह नशीला पदार्थ खिलाया गया है। इनमें पांचवां ट्रक ड्राइवर ठीक है। अभी चारों ट्रक ड्राइवर होश में नहीं आए हैं। होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी। उनका इलाज कराया जा रहा है। मामले में जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।