फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: परीक्षा में पांच संदिग्ध पकड़े गए

Tue, 27 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। वीडीओ की परीक्षा के दौरान शहर के अलग-अलग केंद्रों में आंतरिक सचल दल ने पांच संदिग्ध अभ्यर्थियों को पकड़ा। शहर कोतवाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के 16 परीक्षा केंद्रों पर सम्मिलित ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक की प्रतियोगी परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान जीजीआईसी, आर कन्या, राजादेवी डिग्री कॉलेज, विद्यावती कॉलेज और डीआर पब्लिक स्कूल में आंतरिक सचल दल ने एक-एक संदिग्ध अभ्यर्थी को पकड़ा। परीक्षा के नोडल एडीएम न्यायिक अमिताभ यादव ने बताया कि उक्त छात्रों के प्रवेश पत्रों व पहचान पत्रों में अलग-अलग डिटेल मिली हैं। इन सभी का प्रवेश-पत्र और आवेदन के समय जमा किये गये प्रपत्रों का मिलान किया जा रहा है। जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें