बांदा। दुकान में पान मसाला लेने जा रहे व्यक्ति को पांच लाेगों ने घेरकर मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव निवासी बाबू भइया सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह 11 फरवरी की शाम घर से पान मसाला लेने दुकान जा रहा था, तभी गांव की पुलिया के पास संतोष सिंह, गोरे सिंह, मयंक सिंह, अनिरुद्ध प्रताप सिंह, ज्ञानू सिह आए और अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर दी। उसे बचाने आए अलखराम सिंह को भी पीटा। घसीटते हुए घर तक ले गए। घायल की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)