फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: कचरे से निकली चिंगारी से पांच गुमटियों में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कमासिन। सब्जी मंडी में कचरे से निकली चिंगारी ने एक साथ किराना सामग्री से भरी पांच गुमटियों को अपनी चपेट में ले लिया। धू-धूकर जल उठी गुमटियों को देखकर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

आसपास स्थित सबमर्सिबल पंप चलाकर किसी तरह से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो गया। सूचना देने के बाद दमकल देर से मौके पर पहुंची। गुमटी व्यापारी गंगा प्रसाद, अरविंद, दीनदयाल, रवि कुमार और राजबहादुर आदि ने बताया कि प्रत्येक डिब्बे में कम से कम दो से ढाई लाख रुपये का किराने का सामान रखा हुआ था। अग्निकांड में नुकसान हुआ है। व्यापारियों ने बताया कि सूचना देने के बावजूद दमकल देर से पहुंची, तब तक आग बुझ चुकी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें